मंडलायुक्त का बाढ़ के दृष्टिगत तटीय क्षेत्रों का भ्रमण
प्रयागराज में बाढ़ के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने बघाड़ा, दारागंज तथा अन्य तटीय क्षेत्रों का दिनांक 6 अगस्त को भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बक्शी बांध स्थित पंपिंग स्टेशन एवं नगर निगम द्वारा संचालित दारागंज पंपिंग स्टेशन जा कर जल निकासी संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।