बन्द करें

    मंडलायुक्त ने चन्द्रशेखर आजाद सेतु के समानान्तर बनाए जा रहे 6-लेन सेतु का निरीक्षण किया

    • प्रारंभ तिथि : 03/01/2022
    • समाप्ति तिथि : 03/01/2022
    • स्थान : चन्द्रशेखर आजाद सेतु, फाफामऊ, प्रयागराज

    मंडलायुक्त ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग 96 पर फाफामऊ में बने वर्तमान गंगा सेतु (चन्द्रशेखर आजाद सेतु) के समानान्तर बनाए जा रहे 6-लेन सेतु एवं पहुँच मार्ग का निरीक्षण किया।भारत सरकार द्वारा बनाए जा रहे इस सेतु की कुल लम्बाई 9.90 किमी0 है जिसे 1948.25 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इसका प्रारंभ मलाक हरहर उपरहार तिराहे से लगभग 500 मी0 प्रतापगढ़ की तरफ होगा एवं अंत लाला लाजपत राय मार्ग पर त्रिपाठी चौराहा के पास होगा। इस परियोजना की पूर्ण होने की तिथि को मार्च 2024 से घटाकर अब दिसंबर 2023 कर दिया गया है।